फतेहपुर। ड्यूटी से घर लौट रहे बैंक कैशियर की सड़क हादसे में जान चली गई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मथैयापुर मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल कैशियर को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, सीने और सिर में गंभीर चोटें आने से कैशियर की जान गई है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी अविनाश कुमार उमराव (41) छिवलहा स्थित इंडियन बैंक शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। करीब पांच माह पहले उन्होंने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की नौकरी छोड़कर बैंक में सेवा शुरू की थी। मंगलवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मथैयापुर मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शाखा प्रबंधक आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अविनाश शाम पांच बजे के बाद बैंक से निकले थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली।

एक व्यक्ति उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचा। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन कानपुर के एक नर्सिंग होम ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।

परिवार के साथ रहने के लिए छोड़ी थी दरोगा की नौकरी

अविनाश भारतीय नौसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उप्र पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल कर अयोध्या जिले में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए। नौकरी के दौरान परिवार से दूर रहने के कारण वह बैंक की नौकरी पाने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अयोध्या में करीब तीन वर्ष तक एसआई रहने के दौरान उन्होंने बैंक की परीक्षा दी, जिसमें उनका चयन इंडियन बैंक में क्लर्क के पद पर हो गया। अपने जिले में नौकरी मिलने पर अविनाश ने 28 जून को सब-इंस्पेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह प्रतिदिन घर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित बैंक शाखा आते-जाते थे।

पत्नी सहायक अध्यापक, पिता और मां भी सेवानिवृत्त

बिंदकी के नाथूखेड़ा गांव निवासी अविनाश कुमार उमराव काफी समय से बिंदकी कस्बे की नई कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके पिता राम नारायण वर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। मां प्रेमवती एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हैं। अविनाश की शादी वर्ष 2018 में रेनू के साथ हुई थी। रेनू मलवां ब्लॉक में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। दंपती की दो बेटियां आरोही (6) और बेटा अक्षांश (5) हैं।

फोटो-20-फतेहपुर:- नाथू खेड़ा गांव में बैंक कर्मी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग। संवाद

फोटो-20-फतेहपुर:- नाथू खेड़ा गांव में बैंक कर्मी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग। संवाद

फोटो-20-फतेहपुर:- नाथू खेड़ा गांव में बैंक कर्मी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग। संवाद

फोटो-20-फतेहपुर:- नाथू खेड़ा गांव में बैंक कर्मी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग। संवाद



Source link