In council schools, *halwa* was distributed to children along with their midday meal.

फोटो-12-फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में बच्चों के साथ भोजन करते सी

फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के पोषण स्तर और स्वास्थ्य में सुधार के लिए पीएम पोषण योजना के तहत सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। शुक्रवार से शुरू हुई इस पहल के तहत अब बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ हलुआ बांटा गया। पहले दिन गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था परखने के लिए सीडीओ पवन कुमार मीना समेत मंडल और जिला स्तरीय अफसरों ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।


सीडीओ ने बीएसए के साथ आदमपुर विद्यालय पहुंचकर हलुआ वितरण और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने भोजन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बीएसए प्रिंसी मौर्य ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ हलुआ और उपमा का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

मंडल समन्वयक सुनीत कुमार पांडेय ने डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित के साथ विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था परखी।

हलुआ परोसे जाने पर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

धाता। विकासखंड के परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को मीठा हलुआ परोसा गया। अजरौली गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चे भोजन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। रसोई में तैयार हलुआ परोसे जाने पर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेन्यू के अनुसार वितरित हलुआ बच्चों ने बड़े चाव से खाया।

फोटो-12-फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में बच्चों के साथ भोजन करते सी

फोटो-12-फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में बच्चों के साथ भोजन करते सी



Source link