Woman dies after coming into contact with an electric current in a tree

फाइल फोटो-16-फतेहपुर: वेदमती। स्रोत: परिजन
– फोटो : Samvad

हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार शाम नीम के पेड़ से दातून तोड़ते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई।


मकनपुर गांव निवासी खेलाड़ी चौहान की पत्नी वेदमती (53) रविवार शाम जंगल में मवेशी चराने गई थीं। तभी वह नीम के पेड़ से दातून तोड़ने लगीं। जैसे ही उन्होंने पेड़ को हाथ लगाया, उसमें उतरे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना परिजन को दी। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि महिला के पति खेलाड़ी चौहान की करीब डेढ़ महीने पहले ही मौत हो चुकी थी।



Source link