फतेहपुर। बाइकों की टक्कर में घायल युवक की शुक्रवार रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी रामप्रकाश बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर कैंची मोड़ के पास पीछे से खरगसेनपुर गांव निवासी विमल ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

