उत्तर प्रदेश2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर एआई से बनाई गई है। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है।

फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान करंट लगने से दो बैंडकर्मियों और दो घोड़ियों की मौत हो गई। शनिवार को मथुरा से बारात आई थी। समारोह में बैंड बुलाया गया था।

रात 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। बैंड-बाजे के साथ बारात चढ़ने की तैयारियां हो रही थीं। इसी दौरान दूल्हे की बग्घी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।

इससे बग्घी में करंट उतर गया और तेजी से धुआं निकलने लगा। दूल्हा तुरंत नीचे कूद गया। उसकी जान बच गई। करंट की चपेट में आने से दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक झुलस गया।

बग्घी की दोनों घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

फतेहपुर में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुजानीपुर मोड़ के पास दिल्ली से वाराणसी जा रही फुली AC डबल डेकर बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और NHAI की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

रविवार सुबह करीब 2:50 बजे आलू लदा ट्रक कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही इंटरसिटी स्मार्ट कंपनी की डबल डेकर बस सुजानीपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 108 और 1033 एंबुलेंस की मदद से घायलों को CHC हरदो पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

झांसी में बच्चे के किडनैपर का एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

झांसी में मालिक के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर 15 लाख रुपए लेकर भागे ड्राइवर और उसके साथी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुरसराय थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को ड्राइवर आशीष अवस्थी मालिक के 6 साल के बेटे का अपहरण कर भाग निकला था। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बच्चे और कार को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था।

रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर से बदमाशों की लोकेशन मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी आशीष अवस्थी और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ गुरसराय थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर

मेरठ में आवास विकास के संपत्ति प्रबंधक सस्पेंड:5 हजार की मांग करने का VIDEO आया था सामने, जांच शुरू

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा को शासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया। रिश्वत के लेनदेन से जुड़ा वीडियो और शिकायत पहुंचने पर कार्रवाई हुई।

मामले की जांच के लिए उप आवास आयुक्त (लखनऊ) को जांच अधिकारी बनाया गया है, जबकि जोनल आयुक्त आरोप पत्र दाखिल करेंगे। वायरल वीडियो में संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा कथित तौर पर रुपए के लेनदेन की बात करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में वह प्रति फाइल 5 हजार रुपए की मांग करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि “तुम कितने ही पैसे ले लो… मुझे 5 हजार से मतलब है।” पढ़ें पूरी खबर



Source link