{“_id”:”6817a57fee3dfe1b1d05268c”,”slug”:”former-sp-mlas-brother-ravindra-yadav-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-133114-2025-05-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ठेल व्यापारी को बनाया बंधक, जबरन नाम करा ली जमीन…कोर्ट के आदेश पर सपा के पूर्व विधायक के भाई गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 May 2025 12:43 PM IST
एटा की अलीगंज विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ठेल व्यापारी को बंधक बनाकर जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप है। ये गिरफ्तारी कोर्ट से गैर जमानती वारंट के आधार पर की गई।
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
एटा के थाना जसरथपुर पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रविंद्र यादव उर्फ मुखिया को पैतृक गांव अमृतपुर रघूपुर से गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Trending Videos
थाना जसरथपुर में मई 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके आठ परिजन पर जैथरा कस्बे के ठेल व्यापारी रामेश्वर दयाल सकटू ने केस दर्ज कराया था। बंधक बनाकर जबरन जमीन हड़पने और पीटने का आरोप लगाया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव जेल में निरुद्ध हैं। रामेश्वर सिंह अलीगढ़ और जुगेंद्र सिंह एटा की जेल में हैं। अदालत में रविंद्र के हाजिर न होने पर उनका गैर जमानती वारंट जारी किया गया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।