{“_id”:”6aecb9ea52efdc2be30e9cb9″,”slug”:”kanpur-four-trains-to-remain-cancelled-for-three-months-starting-in-december-due-to-fog-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: कोहरे के चलते दिसंबर से तीन महीने तक चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त, ये रही पूरी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्दियों में कोहरे के चलते रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने चार यात्री ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बंद रहेगा। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू इस व्यवस्था से ब्रह्मावर्त, बालामऊ और कानपुर के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, निरस्त होने वाली ट्रेनों में 64172 ब्रह्मावर्त-कानपुर सेंट्रल मेमू, 64173 कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मावर्त मेमू, 54335 बालामऊ-कानपुर और 54336 कानपुर-बालामऊ पैसेंजर शामिल हैं। वहीं, 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक चोपन-चुनार के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर चुनार-चोपन के बीच नहीं चलेगी।

