{“_id”:”69dfde362b0aadbe65006547″,”slug”:”four-bighas-of-crops-burnt-to-ashes-due-to-firefour-bighas-of-crops-burnt-to-ashes-due-to-fire-etawah-news-c-216-1-etw1005-141155-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: आग से चार बीघा फसल जलकर राख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, चार बीघा फसल जलकर राख इटावा। थाना सैफई क्षेत्र के हरदोई गांव में बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की सूखी फसल में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप से ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह ग्राम उझियानी में गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप व ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान कई बीघा फसल जल गई। सैफई के अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने बताया कि आग की सूचना पर तत्काल गाड़ी को मौके पर भेजा गया था। आग की घटना के बाद राजस्व टीम ने फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया। साथ ही पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। (संवाद)
