
सराफा कारखाने में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”687bcd03dcf6c7376b0e38ec”,”slug”:”gas-cylinder-exploded-in-a-bullion-factory-chaos-two-artisans-burnt-2025-07-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: सराफा कारखाने में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, दो कारीगर झुलसे, उर्सला में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सराफा कारखाने में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
बिरहाना रोड स्थित सराफा कारखाने में शनिवार की शाम एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। लपटें देखकर चीख पुकार मच गई। क्षेत्रवासियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कारीगरों और ऊपर फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला। तंग गली में दमकल की गाड़ियां न पहुंचने पर पाइप से पानी डालकर आग बुझाई गई। इसमें दो गाड़ियों को करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
बिरहाना रोड पर सुरेश शर्मा का सराफा का कारखाना है। यहां अगल बगल की दुकानों में भी सोने और चांदी के आभूषण बनाए जाते हैं। शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे पश्चिम बंगाल का सर्वेश और मयंक काम कर रहे थे। अचानक एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव हुआ। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।