आगरा। गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त अब्दुल समद आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी आय से अधिक 2.97 करोड़ रुपये का व्यय किया। वह इसका कोई हिसाब नहीं दे सके। शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त अब्दुल समद के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने खुली जांच के आदेश शासन ने दिए थे। जांच पूरी होने पर मार्च में अंतिम आख्या भेजी गई थी। पता चला कि उन्होंने अपने वैध स्रोतों से 2,62,70,428 रुपये की आय प्राप्त की जबकि उन्होंने संपत्ति खरीदने और भरण पोषण पर 5,59,84,919 रुपये खर्च किए। इस तरह उन्होंने खुली जांच की निर्धारित अवधि में 2,97,14,491 रुपये अधिक खर्च किया। कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाने पर निरीक्षक रवींद्र कुमार दुबे ने केस दर्ज कराया है।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें