
{“_id”:”6894fb4eb66b86ae010df3bf”,”slug”:”a-person-died-after-slipping-and-falling-into-a-drain-orai-news-c-224-1-ori1001-132928-2025-08-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पैर फिसलने से व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई गांव में बुधवार शाम सुखराम अहिरवार (50) पुलिया के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे। पुलिस ने शव निकलवाया। परिजनों ने बताया कि वह घर पर ही रहकर मजदूरी किया करते थे। उनके दो पुत्र हैं जो बाहर रहकर काम करते हैं। उनकी मौत से पत्नी रमादेवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)