Maniya reaches semi-finals after defeating Usiya 2-0

उसिया को 2-0 से पराजित कर मनिया सेमीफाइनल में….फोटो……24-भिक्खीचौरा में प्रभुनारायण सिंह क

सुहवल। क्षेत्र के भिक्खीचौरा में स्व. प्रभुनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मनिया और उसिया के बीच शनिवार को खेला गया। इसमें मनिया ने उसिया को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।


मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाने की कोशिश की। पहले हाफ में मनिया की टीम ने 22वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मध्यांतर के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। पिछड़ रही उसिया की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए आक्रामक रुख अपनाया लेकिन असफल रहे। खेल के 65वें मिनट में एक और गोल कर मनिया ने 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली। इसके बाद उसिया के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किया लेकिन मनिया की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।

मनिया ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबले को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक दीपू सिंह, सह संयोजक संगम सिंह, रेफरी दिनेश यादव, अश्विनी यादव, भोलू, कमेंटेटर पीयूष सिंह सहित आयोजन समिति के सभी सहयोगी मौजूद रहे।



Source link