मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में शुक्रवार को ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ कार्यक्रम के तहत फुटबॉल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 120 विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ फुटबॉल को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुदित सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि मड़ियाहूं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुरेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि ब्रह्मेश शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल प्रदान की। प्राचार्य डॉ. मुदित सक्सेना ने कहा कि ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ जैसी पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेल के समान अवसर मिलेंगे। इससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। समारोह में शिक्षक, विद्यालय प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link