गोंडा जिले में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव का रहने वाला नूर आलम पुत्र ननके उर्फ गुलजार अली के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार, 25 नवंबर को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें