यूपी के गोंडा में तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार को नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के काशीपुरवा गांव के पास की है। यहां बिसुही नदी में सुधई (45) का शव उतराता हुआ मिला। वह धानेपुर थाना क्षेत्र के खरिहा उज्जैनी कला के रहने वाले थे। 12 अगस्त की सुबह करीब 8.00 बजे घर से गोंडा कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, तब से लापता थे। पत्नी संजू ने 14 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने बिसुही नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय और मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने शव की पहचान सुधई के रूप में की। 

मोतीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धानेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से करा ली गई है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *