{“_id”:”6b0c6d1ed25a62a0730eac09″,”slug”:”businessman-injured-in-accident-passes-away-gonda-news-c-100-1-slko1026-170794-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gonda News: हादसे में घायल कारोबारी ने दम तोड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मनोज कुमार शुक्ल। फाइल फोटो
इटियाथोक। करूवापारा निवासी लकड़ी कारोबारी मनोज कुमार शुक्ल उर्फ बाबू (38) की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह यूकेलिप्टस की लकड़ी खरीदने और बेचने का काम करते थे। पुत्र आदर्श शुक्ल ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के पास इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग पर सड़क हादसे में उनके पिता घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पत्नी ममता और पुत्र आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। (संवाद)
