मऊ जनपद के बरहदपुर ग्राम सभा में बना सरकार के लाखों खर्च के बजट से सामुदायिक शौचालय आज स्वच्छ भारत सुंदर भारत को मुंह चिढ़ा रहा है. ग्रामीणों का कहना है की यह शौचालय बनाकर पैसा तो उतार लिया गया लेकिन आज शौचालय अब तक चालू नही हुआ. अब आईए जानते हैं इस शौचालय को लेकर ग्रामीण क्या कुछ कह रहे हैं.

बिजली के संकट से नही खुलता कभी सामुदायिक शौचालय

लोकल 18 से बात करते हुए शाहिल बताते है की कई वर्षो पूर्व बरहदपुर ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो कराया गया लेकिन यह सामुदायिक शौचालय आज तक खोला नही गया. जिसके वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों को शौच करने के लिए बाहर जाना पड़ता है यदि यह सामुदायिक शौचालय चालू कर दिया जाए तो ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी. हालांकि यहां बिजली की सही व्यवस्था न होने की वजह से यह शौचालय हमेशा बंद रहता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को तमाम समस्याएं उत्पन्न होती है. हालांकि यहां शौचालय तो बनाया गया लेकिन पानी की सुविधा के लिए लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी इस वजह से शौचालय कभी चालू नहीं हो सका. यदि यह सामुदायिक शौचालय चालू कर दिया जाए तो तमाम सुविधाएं शुरू हो जाएंगे ग्रामीणों को बाहर शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा.

सामुदायिक शौचालय चालू न होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

जयश्री व भीम राव बताते हैं कि गांव में सामुदायिक शौचालय न होने के वजह से ग्रामीणों को बाहर शौच करने जाना पड़ता है. जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है यदि शौचालय को सुचार रूप से शुरू कर दिया जाए तो महिलाओं को और ग्रामीणों को शौच करने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी. ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत कई बार की गई ग्राम प्रधान ने शौचालय चालू करने का प्रयास भी किया लेकिन बिजली की व्यवस्था न हो पाने से यह चालू नहीं हो पाया. यही वजह है कि ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है यदि सामुदायिक शौचालय को चालू दिया जाए तो सारी परेशानियां दूर हो जाएगी जबकि सरकार स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाने की और अग्रसर है लेकिन इस ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय न होने से पूरे ग्राम वासियों को काफी परेशानी है.

विज्ञापन

प्रधान बोले जल्द शुरू कराया जाएगा सामुदायिक शौचालय

ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह ने बताया कि बिजली की व्यवस्था सही है ना होने के वजह से यह सामुदायिक शौचालय सुचार रूप से चल नहीं पा रहा है. क्योंकि सामुदायिक शौचालय के आसपास कहीं बिजली की पोल नहीं है, जिसके वजह से समस्याएं होती है दूर से घरेलू केबल तार खींचकर शौचालय को चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन दूरी अधिक होने के वजह से तार अक्सर टूट जाते हैं, जिस वजह से यह समस्या बनी हुई है. हालांकि प्रयास किया जा रहा है कि इसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके.



Source link

अभी अभी की खबरें