सहारनपुर: पुराने पुलों को ध्वस्त कर नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही टू लाइन पुल बनाए जा रहे हैं. जिससे जाम की स्थिति शहर में उत्पन्न ना हो और लोग आराम से अपने सफ़र को कर सके. उसी कड़ी में एक बार फिर से सहारनपुर की मानकमऊ क्षेत्र बड़ी नहर पर सेकंड वर्ष पुराना वन लाइन पुल जो कि लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और उस पुल पर जाम की स्थिति भी रहती थी. उसको ध्वस्त कर अब नए पुल का निर्माण किया जा रहा है.

इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है. जिसको लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा. इतना ही नहीं इस पुल के बराबर में एक और टू लाइन पुल का निर्माण किया गया है. जिससे फिलहाल यातायात चल रहा है. इस नए पुल के निर्माण से न सिर्फ शहर से देहात क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अच्छी रफ्तार मिलेगी बल्कि बड़ी नहर पर लगने वाले लंबे जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

शहर को देहात से जोड़ने का काम करता है ये पुल

आपको बता दे की सहारनपुर की बड़ी नहर पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है. यहां पर मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में वाहन घंटों जाम में फंसे रहते है और यह पुल शहर से देहात को जोड़ने का काम भी करता है. इस पुल के साथ-साथ यहां का रोड भी फोर लाइन किया जा चुका है. जिससे कि शहर से देहात क्षेत्र की कनेक्टिविटी अच्छी हो सके और देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों को शहर में आसानी से एंट्री मिल जाए और शहर से देहात क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को भी आराम से देहात तक पहुंचने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, भदोही के कालीन से लेकर कश्मीरी शॉल और खादी के चप्पलों तक की धूम

आपको बता दे की बड़ी नहर पुल से होकर लगभग 40 से 50 हजार वाहन डेली निकलते हैं और यहां से गंगोह, नकुड़ साथ ही हरियाणा जाने वाले लोग भी यही से होकर जाते हैं. अब पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण तेजी पर जारी है. टू लाइन पुल के बनने से एक और जाम से राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर यातायात बेहतर होगा.

पुल के निर्माण से मिलेगी लोगों को राहत

इस पुल को लगभग 6 महीने में तैयार कर लिया जाएगा और शहर से वाहनों को बाहर जाने के लिए आसानी होगी. स्थानीय निवासी तंजीम नवाज ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यहां पर पहले वन लाइन पुल था जिससे आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कत होती थी, जाम की स्थिति रहती थी कई बार तो हादसे भी हो चुके थे लेकिन उस पुल को तोड़कर अब नए टू लाइन पुल का जो निर्माण किया जा रहा है इससे शहर ओर देहात के लोगों को बड़ी राहत मिलने का काम होगा.



Source link