– बहन को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा
– सोहांस-उसका बाजार मार्ग पर हुई घटना, ट्रक चालक भागा
उसका बाजार। सोहांस-उसका बाजार मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इंद्रजीत (22) पुत्र चीनक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन पूजा (20) और नरेंद्र (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बसवानपुर ग्राम पंचायत के टोला कुकुरभुकवा निवासी इंद्रजीत अपनी बहन पूजा को उसके ससुराल अमारी से लेकर घर लौट रहा था। सोहांस-उसका बाजार मार्ग पर उसका की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया।
एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक चलाया जाएगा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
