महोबा। शहर के गांधी नगर स्थित संतोष कुमार वर्मा के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान कवियों ने एक-से-बढ़कर-एक रचनाएं प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। कवि संतोष पटैरिया ने रचना क्या-क्या रंग दिखा रही महोबा की ये सड़कें…के माध्यम से महोबा की सड़कों की दुर्दशा पर व्यथा व्यक्त की।

कवि लखनलाल चौरसिया ने काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया। उन्होंने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए रचना प्रस्तुत की, दल के टुकड़े-टुकड़े करके दल बदलकर चल दिए, दल बदल की इन्हें न चिंता ये जिएं कुर्सी के लिए…. को खासी सराहना मिली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष पं. जगप्रसाद तिवारी की रचना अब न मिलकर दुख-दर्द बांटते हैं मेरे गांव के लोग… को सराहना गया। व्यंग्यकार रोहित शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान डॉ. एलसी अनुरागी, श्याम बिहारी निगम, संतोष, जितेंद्र आदित्य, सुनील दीक्षित, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश तिवारी, यशपाल सिंह, सीताराम, राजनारायण, मनोज वर्मा, डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव आदि ने भी काव्य पाठ किया।



Source link