सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होलीगेट निवासी 30 वर्षीय कीर्ति पत्नी सोमेश की संदिग्ध हालत में देर रात मौत हो गई। मृतका के पिता डालचंद ने दामाद सोमेश पर कीर्ति को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है।

मोहल्ला होलीगेट निवासी सोमेश 17 मई को गांव मानिकपुर में लगने वाली पैंठ में सब्जी बेचने गया था। रात्रि करीब आठ बजे घर लौटने पर उसे पत्नी कीर्ति बेहोश मिली। आनन-फानन वह उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। 

किसी ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी। मायके पक्ष काफी हंगामा किया। मृतका के पिता डालचंद ने दामाद सोमेश पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है। कोतवाली में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *