हाथरस। जरूरतमंदों को निशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे डॉ. लक्ष्मीपति सेकसरिया वर्षों से सेवा कार्य में जुटे हैं। बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करना उनकी सेवा का प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में उन्होंने जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत सभी प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

प्रत्येक प्रभुजी की बीमारी और परेशानी को गंभीरता से समझते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. सेकसरिया लंबे समय से इसी तरह जरूरतमंदों तक चिकित्सा सहायता पहुंचा रहे हैं। उनका यह निरंतर सेवा कार्य समाज के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और मानवीय सरोकारों का प्रेरक उदाहरण है।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा



Source link