औरैया से आए श्रद्धालुओं का नहीं हुआ हेल्थ चेकअप, रोष


Trending Videos

लंबी लाइन में लगकर पहुंचे, पिछले वर्ष यहीं से मिला था प्रमाण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। जिला अस्पताल में धूप में लाइन लगकर पसीना पोंछते हुए एक घंटे में चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तो दूसरे जिले का कहकर स्वास्थ्य जांच के लिए मना कर दिया। इस पर औरैया से अमरनाथ यात्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने रोष प्रकट किया।

औरैया के कुदरकोट निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उनके साथ राजीव कुमार, शिवम कुमार, आनंद कुमार, विशाल रावत, राज कुमार गुप्ता, आशीष दीक्षित, शिवम शाक्य, जयवीर प्रजापति, रजनीश आदि लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन किया है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जिला अस्पताल आए थे। पिछले वर्ष भी यहीं से बने थे। टोकन मिल गया और एक घंटे से भी ज्यादा समय तक लाइन में लगे रहे। जब चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्होंने मना कर दिया। श्रद्धालुओं ने इस पर रोष प्रकट किया। वहीं सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि जो प्रोटोकॉल आया है, उसमें यह स्पष्ट है कि इसी जिले के आधार कार्ड पर ही श्रद्धालुओं प्रमाण पत्र बनेगा। दूसरे जिले के लोगों के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब एक हजार से ज्यादा लोगों को प्रमाण पत्र मिल चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *