High Court: Winter vacation in High Court from today, now court work will start from January 2

इलाहाबाद हाईकोर्ट।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। अब कोर्ट में दो जनवरी से कामकाज होगा। हाईकोर्ट के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक 23 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। लेकिन, वर्ष 2024 का अदालती कामकाज शुक्रवार को पूरा हो गया। शनिवार को केवल कार्यालय से जुड़े कामकाज होंगे और रविवार से वह भी बंद ही जाएंगे।

Trending Videos

24 दिसंबर तक खुला रहेगा फोटो आइडेंटिटी सेंटर

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से संचालित फोटो आइडेंटिटी सेंटर 24 दिसंबर तक खुला रहेगा। मुकदमा दाखिल करने के लिए वादकारी 24 दिसंबर तक फोटो खिंचवा सकेंगे। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रेस सचिव पुनीत शुक्ल ने बताया कि सेंटर 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बंद रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *