व्यापारी पति के कत्ल की साजिश में पत्नी के साथ उसके प्रेमी का नाम भी सामने आया है। पुलिस पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ है।

मृतक का फाइल फोटो और लाश ले जाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”67d8eb55f93f8461e40640bb”,”slug”:”holi-party-was-just-an-excuse-businessman-could-not-understand-his-wife-s-murderous-intentions-2025-03-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक का फाइल फोटो और लाश ले जाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के बोदला मार्ग (जगदीशपुरा) निवासी बांस बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या साजिश कर उनकी पत्नी नीतू बघेल ने ही कराई थी। वह पुलिस की पूछताछ में यही बोलती रही कि हत्या में किसी और का हाथ नहीं है। मगर, पुलिस ने जब उसके मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली तो सच सामने आ गया। प्रेमी ने अपने साथी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह होली की पार्टी करने के बहाने व्यापारी को घर से ले गया था।