भोले बाबा डेयरी ग्रुप समेत खाद्य उत्पाद क्षेत्र से जुड़े पांच कारोबारियों की फर्मों पर आयकर विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह ताबड़तोड़ छापे मारे। फर्मों के आगरा, कानपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर व दिल्ली समेत 35 ठिकानों पर 150 से ज्यादा आयकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दस्तक दी। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा बेनामी संपत्तियों और विदेशी निवेश के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही मिलावटी घी बनाने से संबंधित दस्तावेज भी टीमों जब्त किए हैं।

Trending Videos

आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर अधिकारी हर्षवधन, रंजन सैनी, संजीव कुमार, सोहनलाल समेत करीब 150 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमों ने जांच शुरू की। सर्च के दौरान आगरा निवासी कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गोविंद व तरुण अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, जितेंद्र व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर स्थित आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *