http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ)जालौन ✍🏻

(उरईजालौन) उरई: जनपद में 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, और अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर उरई में झंडारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया, साथ ही संविधान की संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को 76वां गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि हमे विचार करना चाहिए कि हमे आजादी कैसे प्राप्त हुई और जो आजादी प्राप्त हुई है उसमें हमने क्या-क्या खोया है और आजादी के बाद क्या-क्या चीजे बनाई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि आज संविधान दिवस है, संविधान के अनुसार ही नियम, कानून, अनुशासन चलते है। आज भी जो कार्यक्रम और कार्ययोजना लागू होती है वो भी संविधान से होती है। आज यह स्मरण करने का दिन है कि जनपद में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाए है जिनका लाभ सीधे लाभार्थी को मिलना है जो सही मामले में स्वतंत्रता प्राप्त कर ली, अक्षुण बनाये रखना, और राजनैतिक स्वतन्त्रता से बड़ी स्वतंत्रता जो है वो आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता। हमे दो बिंदुओं पर देखना है कि हम कैसे प्रगति कर, आर्थिक रूप से कैसे समृद्ध बने, सामाजिक रूप से कैसे सशक्त बने और एक व्यक्ति की जो गरिमा है, जो विश्वास है वो किस प्रकार हो। इसी के अनुसार शासन द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में जनपद बहुत ही तेजी से प्रगति कर रहा है। विगत वर्षों में जनपद के विकास हुआ है। सामाजिक कल्याण में जनपद में निरंतर आयाम स्थापित कर रहा है। महिलाओं के जीवन मे कई बदलाव आ रहे है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्यमी विकास में उद्यमी योजना अंतर्गत 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दे रही है जिससे युवा रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में हम सबका दायित्व है कि जो वंचित लाभार्थी है उन व्यक्तियों तक योजनाओ का लाभ पहुँचाना है। बिजली के क्षेत्र में जनपद में बहुत अच्छा काम किया है। उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिंकलर है, पहले खेतो को पानी से भर देते थे। अब जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना है जल संरक्षण के दृष्टिगत किसान को उनकी फसल की उत्पादकता का अधिकतम लाभ मिले और जो सिंचित क्षेत्र है उसमें पानी की खपत कम हो, फसल चक्र अपना कर के करीब 14000 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल विगत 02 वर्षों में प्राप्त किया गया है जो कि उत्तर प्रदेश में जनपद के दूसरा स्थान है। इसी तरह से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना है। औद्योगिक क्षेत्र में मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर दिनांक 16 जुलाई 2022 को लोकार्पण किया गया, इसके किनारे कुसमिलिया, टिमरो, डकोर इन तीनो गांव में इंडस्ट्री कर रहे है, नोयडा की तर्ज पर बुन्देलखण्ड में इंडस्ट्री लगाने की बड़ी पहल है इसके आस-पास के क्षेत्र का कायाकल्प होगा। मा० मुख्यमंत्री जी के प्रयास से जनपद के जितने भी धार्मिक स्थल है उसमें पर्यटन की दृष्टि से कार्य किया जा रहा है। विकास योजना में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जो स्वच्छ व पारदर्शी प्रणाली है उसका लाभ जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करता है।गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए। हमें भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को मजबूत करना चाहिए और उसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन यह संकल्प लेने का है कि हम अपने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे और समाज में शांति, समृद्धि और एकता का माहौल बनाएंगे।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सरस्वती देवी, गनेशी देवी, कौशल्या देवी को अंग वस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *