www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻



(उरई जालौन) उरई ; लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS द्वारा संयुक्त रुप से कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट व जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव में बने 06 बूथो निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं जैसे विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैम्प एवं साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी व आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। लोक सभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौजूद ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करें साथ ही ऐसे लोग जो गांव से अन्य जनपदों या राज्यों में रोज़ी रोज़गार हेतु बाहर गये है उन सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित कर मतदान के दिन बुलाकर अवश्य मतदान करायें।
इस अवसर पर माधौगढ़ उपजिलाधिकारी सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई, क्षेत्राधिकार उमेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना नदीगांव क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण करते हुये मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *