http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) उरई: आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर उरई में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर युवाओं और जनसामान्य को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। शिविर का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करना और रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
जिलाधिकारी ने कहा, “रीक्तदान जीवनदान है, यह सेवा का वह स्वरूप है जो निःस्वार्थ भाव से किसी की जान बचा सकता है। युवा वर्ग को ऐसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दें। आपातकालीन स्थितियों में रक्त की उपलब्धता के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *