आलमबाग। आशियाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तीन किशोरों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। इनमें से एक किशोर पहले भी वाहन चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है।


इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि 11 नवंबर को बिजनौर के महौला कटरा निवासी फिरोज खान ने रतनखंड स्थित प्रियम प्लाजा के पास एनीटाइम फिटनेस जिम के बाहर से बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद 18 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से वाहन चोरों की तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर देवीखेड़ा पुल से ईको गार्डन जाने वाले मार्ग पर तीनों किशोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर देवीखेड़ा रोड के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 11 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वे अपने शौक और खर्च पूरे करने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पुलिस बरामद वाहनों के नंबरों के आधार पर उनके मालिकों का पता लगा रही है।



Source link