Fire breaks out at marriage venue due to fireworks during wedding procession

मैरिज होम में लगी आग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बरात आगमन के दौरान आतिशबाजी से बड़ा हादसा होने से बच गया। आतिशबाजी की चिंगारी मैरिज होम के बाहर बने स्वागत गेट पर गिरी और उसमें आग लग गई। गेट और अंदर का पूरा पांडाल लोहे के एंगल पर कपड़े और प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया था। गेट पर आग लगते ही बरात में भगदड़ मच गई। 


आग में फंसने के डर से अंदर मौजूद मेहमान और बाहर खड़े बराती दूर जाकर खड़े हो गए। मैरिज होम के कर्मचारी और खाना बनाने वाले हलवाई, वेटर आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की सूचना पर पश्चिमपुरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। मैरिज होम में लगे सबमर्सिबल के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार रवि गोस्वामी ने बताया कि बोदला निवासी युवक की शादी मथुरा निवासी युवती से हुई थी। सही समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

 



Source link