हथगाम। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव में शुक्रवार को अपर आयुक्त सान्या छाबड़ा ने खुली बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास, शौचालय, पेंशन और जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

गांव में बिना टोटी के लगे नलों से पानी बहता देख अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर सभी नलों में टोटी लगवाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकृत लोगों के कार्ड तत्काल बनवाने को कहा।

इसके बाद उन्होंने सीएचसी हथगाम का निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौरसिया से ओपीडी, कोल्ड चेन, ऑपरेशन थियेटर और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की।

बाद में ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अपर आयुक्त ने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, डीपीओ साधना दीक्षित, डीपीआरओ रामशंकर, पीडी शेषमणि सिंह, बीडीओ संजय कुमार तिवारी और बीएसए प्रिंसी मौर्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-08-फतेहपुर:- सीएचसी हथगाम में मरीजों का हाल-चाल पूछती अपर आयुक्त। संवाद

फोटो-08-फतेहपुर:- सीएचसी हथगाम में मरीजों का हाल-चाल पूछती अपर आयुक्त। संवाद



Source link