
http://parvatsingha2znewsup.com
पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️ 🧶🧶🧶🧶🧶🧶🧶🧶🧶🧶✍️ उरई (उरईजालौन) आज जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी जा रही सुरक्षा व स्वावलम्बन की जानकारी महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए सतत जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में पुलिस विभाग एवं प्रशासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
अभियान के तहत नारी सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख हेल्पलाइन सेवाओं — वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 सहित साइबर हेल्पलाइन 1930 और थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी प्रदान की जा रही है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि ये सभी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुकलेट, पैम्पलेट व सूचना सामग्री भी वितरित की जा रही है, जिनमें महिलाओं के अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक महिला और बालिका को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभा सकें।जनप
ग्राम पंचायत रंगोली में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
महिला पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं*
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ग्राम पंचायत रंगोली में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना उरई की टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान की गईं। पुलिस कर्मियों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को इन सेवाओं के माध्यम से 24 घंटे मिलने वाली पुलिस सहायता के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में महिला पुलिस टीम ने बुकलेट और पैम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर महिला और बालिका को आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करना चाहिए। ग्राम पंचायत रंगोली के अमृत वटिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। सभी ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







