कोंच। कोंच नगर पालिका में शनिवार को करीब साढ़े छह महीने बाद बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आयोजित हुई। पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 का सालाना बजट पारित किया गया। इसमें 82 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित किया गया।


बैठक में विभिन्न मदों से 50 करोड़ 99 लाख 19 हजार 500 रुपये की अनुमानित आय दर्शाई गई। बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की 31 करोड़ 77 लाख 80 हजार 211.31 रुपये की बचत भी शामिल की। इस प्रकार, पालिका की कुल उपलब्ध आय 82 करोड़ 76 लाख 99 हजार 711.31 रुपये रही। इसके सापेक्ष विभिन्न मदों में 82 करोड़ 73 लाख 5 हजार रुपये व्यय का प्रावधान किया गया। बोर्ड ने 3 लाख 94 हजार 711.31 रुपये की बचत का बजट पारित किया। सभासदों ने अपने वार्डों में सड़क, नाली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने विकास कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए और उनके निराकरण की मांग की। बजट पारित होने के बाद लंबे समय से रुके हुए विभिन्न कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, ईओ मोनिका उमराव, महेंद्र कुशवाहा, अनिल वर्मा, रघुवीर कुशवाहा समेत कई सभासद उपस्थित रहे। वहीं, अमित यादव, विक्रम सिंह तोमर, ममता, मीरा और नजराना अनुपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *