(उरई जालौन) उरई: जनपद जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार के निर्देशाआनुशार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी जनपद जालौन के निर्देश के क्रम में नवरात्री, दशहरा त्योहार के दृष्टिगत 04 अक्टूबर को आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों में छापामार कार्यवाही कर नमूना संग्रहित किये गये। जिसमें
सम्मी अहमद के प्रतिष्ठान जवाहरगंज उरई से पेठा व मिश्री का नमूना तथा अनस ट्रेडिंग कम्पनी गोपालगंज उरई से साबूदाना का नमूना का नमूना लेने के साथ ही बालाजी किराना स्टोर के खाद्य कारोबारकर्ता राम कुमार स्थान गोपालगंज, रामशंकर किराना स्थान गोपालगंज के प्रतिष्ठान से कुडू (साबूत) का नमूना लिया गया।
टीम में डॉ. जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, प्रेम कुमार त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कन्हैयालाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। द्वारा बताया गया कि कुल 05 संग्रहित खाद्य नमूने वास्ते जाँच प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं तथा जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *