http://www.a2znewsup.com





पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन ✍️

(उरई जालौन) उरई: रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी। लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री जी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपस्थित नारी शक्ति ने सरकार की ओर से सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी का वितरण किया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए सरकार की संवेदनशीलता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना विशेष रूप से वरिष्ठ माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने तथा धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मुख्यमंत्री जी की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें।
जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें