Grand 'Nishan Yatra

मुंगराबादशाहपुर। खाटूश्यामजी की निकाली गई निशान यात्रा।

मुंगराबादशाहपुर। श्री श्याम परिवार मंडल के तत्वावधान में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, किशोर पारीक और शशि अग्रवाल ने स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में रथ पर विराजमान बाबा श्याम की प्रतिमा की विधिवत आरती उतारकर किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। फूलों से सजे रथ पर विराजमान बाबा श्याम की मनमोहक प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं और पुरुष हाथों में पवित्र निशान लेकर नंगे पांव चलते हुए श्याम भजनों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय करते रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित्र सोनी ने किया। इस अवसर पर राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, विष्णु अग्रवाल, ऋषभ, आकाश, शिवप्रसाद सीके, दिनेश, रामकिशन मौजूद रहे।



Source link