झांसी में नैनागढ़ चौकी प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी हरीकृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
22 सेकंड के वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी हरीकृष्ण एक ऑटो में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है लोग उनसे बात कर रहे हैं लेकिन वह इतनी शराब पी रखे थे कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि हरीकृष्ण को करीब दो माह पहले ही नैनागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की और विभागीय जांच शुरू करा दी है।
वायरल वीडियो…