उल्दन थाना के पठाकरका गांव के बाहर मिली विवाहिता की अधजली लाश की पहचान लोकगायिका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा के रूप में हुई है। पति ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गांव के बाहर सूनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई थी। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई थी। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टूकड़े बरामद हुए थे।

7 की शाम को गायब हुई थी

पीड़ित पति मोहन कुशवाहा के अनुसार उसकी 50 वर्षीय पत्नी लड़कुंवर उर्फ लवली कुशवाहा 7 तारीख गुरुवार से शाम से गायब थी। वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 8 तारीख दिन शुक्रवार को दोपहर बाद उसे जानकारी मिली कि पठाकरका में किसी अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस से संपर्क कर शव के पास मिली सामग्री से पहचान की तो उसकी पत्नी निकली। पति का कहना है कि साजिश के तहत उसकी पत्नी की हत्या की गई है।

न्यायालय में चल रहे हैं दो मामले

मृतका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा करीब 15 वर्षों से से बुंदेली लोकगीतों के गायन का काम करती थी। उसके दो मामले न्यायालय में चल रहे हैं। एक हत्या का केस है व दूसरे में वह गवाह है। वह जेल भी जा चुकी है। थाना प्रभारी उल्दन जय प्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें