टोड़ीफतेहपुर। बुढ़ाई गांव निवासी रजनी अहिरवार की हत्या में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़ गए। गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। यह पता चलने पर सीओ मऊरानीपुर समेत अन्य पुलिस अफसर भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों समेत ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाकर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।



शुक्रवार तड़के बुढ़ाई गांव निवासी रजनी का शव बिस्तर पर ही खून से सना हुआ पड़ा था। अज्ञात हमलावरों ने वजनी वस्तु से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। सास फूला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी लेकिन, पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं आए। उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे लेकिन, वहां हंगामा शुरू हो गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष संजीव कटियार के मुताबिक परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *