चिरगांव के संतरी डेरा निवासी धर्मेंद्र राजपूत (23) ने रिश्तेदारों से पांच हजार रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।




परिजन ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था। पांच साल पहले उसकी शादी मुन्नी से हुई थी। दंपती को एक बेटा है लेकिन, उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। विवाद बढ़ने पर छह महीने पहले मुन्नी मायके में जाकर रहने लगी थी। वह ससुराल वापस नहीं आ रही थी। उसने केस भी कर रखा है। इधर परिवार में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए 20 जून को वह गांव लौटा था। रविवार को वह शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। यहां रिश्तेदारों के साथ शराब पी। उसके बाद पैसों को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो गया। आरोप है रिश्तेदारों ने अपने पांच हजार रुपये मांगे। धर्मेंद्र के पैसा न दे पाने पर उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इससे वह अपमानित महसूस करने लगा। घर लौटने पर उसने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर चिरगांव सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *