कोछाभावर में 35 साल से बंद पड़ा राजकीय प्रसार एवं प्रशिक्षण केंद्र फिर से गुलजार हो गया है। उद्योग विभाग ने दो भवनों का नवीनीकरण कराकर यहां स्मार्ट क्लास शुरू की है। साथ ही एक आईटी लैब, उत्पादों की जांच की प्रयोगशाला के अलावा हॉस्टल की सुविधा है।

बीआईईटी के पास उद्योग विभाग की 10 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर उसका राजकीय प्रचार एवं प्रशिक्षण केंद्र है। इसमें पांच कमरे बने हैं, जो 35 साल से उपयोग में नहीं थे। आलम यह था कि अक्सर इसका गेट बंद रहता था। इसको उपयोग में लाने के लिए उपायुक्त ने पहल की और कमरों के आसपास से झाड़ व घास कटवाकर दो कमरों का नवीनीकरण कराया। इसके बाद एक आधुनिक कक्ष प्रशिक्षण के लिए तैयार किया गया। लाइट पंखों के अलावा स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट आदि की सुविधा से युक्त किया गया। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि आईटी लैब, ऑडिटोरियम की सुविधा है। हॉस्टल भी बना है, ताकि प्रशिक्षणार्थी यहां रहकर प्रशिक्षण ले सकें।

फ्लेटड फैक्टरी प्लग एंड प्ले की जल्द मिलेगी सुविधा

उपायुक्त ने बताया कि यहां की खाली पड़ी जमीन को उपयोग में लाने के लिए दो व्यवस्था रहेंगी। एक फ्लेटड फैक्टरी (शेड के अंदर उद्योग) स्थापित की जाएगी। दूसरी प्लग एंड प्ले यूनिट्स के लिए बहुमंजिला इमारत बनेगी। उद्योग लगाने के लिए उद्यमी को मशीनरी और कच्चे माल की व्यवस्था करनी होगी। बाकी बिजली-पानी की व्यवस्था विभाग करेगा। यह सुविधा इसलिए रहेगी, ताकि उद्यमी अपना उद्योग जल्द से जल्द शुरू कर सकें। इसके लिए राज्यस्तरीय समिति से स्वीकृति मिल गई है। सिर्फ केंद्र सरकार से अनुमोदन मिलना रह गया है। यह भी जल्द आने की उम्मीद है।

36.63 करोड़ से होगा निर्माण

फ्लेटड फैक्टरी का निर्माण 36.63 करोड़ से होगा। इसमें राज्यांश 26.13 करोड़ और केंद्रांश 10.50 करोड़ का होगा। यह 9514.46 वर्ग मीटर में होगी। इसमें ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलें होंगी। इसमें 8 कॉमर्शियल और 67 इंडट्रीयल यूनिट होंगी। कुल 75 भवन बनकर तैयार होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें