संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में कमीशन न देने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में कमीशन न देने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पंचवटी विहार कॉलोनी निवासी महेश नारायण वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी चार पहिया गाड़ी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में किराये पर लगाई थी। चार माह बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया। उनका 52 हजार रुपये का बकाया हो गया। 19 दिसंबर की शाम संयुक्त शिक्षा निदेशक के लेखा सहायक हीरू गुप्ता ने बकाया भुगतान का भरोसा दिलाते हुए बीस फीसदी कमीशन मांगा।
महेश ने कमीशन देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि हीरू इस बात से नाराज हो गया। उसके साथ गाली गलौज करने लगा। धमकाते हुए कहा कि यह पैसा अब उसे नहीं मिलेगा। जातिसूचक गालियां देकर उसे भगा दिया। महेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।