थाना पूंछ इलाके में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में प्रयागराज के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे और सभी प्रयागराज से झांसी घूमने आ रहे थे। कार में प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, अवान अहमद पुत्र अतीक अहमद सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। तीन का उपचार जारी है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें