
तिरपाल तानकर हुआ अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a7329f1cdf2c8b80f09fbcf”,”slug”:”funeral-held-under-a-makeshift-tarpaulin-amidst-rain-two-young-children-lose-their-father-2026-08-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हृदयविदारक: बारिश में तिरपाल तानकर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तिरपाल तानकर हुआ अंतिम संस्कार
– फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कुठौंद के ग्राम नौरेजपुर में बुधवार को एक मार्मिक घटना ने सभी को भावुक कर दिया। गुजरात में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। लगातार हो रही बारिश के बीच श्मशान घाट पर टीनशेड या पक्की छत न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
ग्राम नौरेजपुर निवासी देवेंद्र पाल (36) कई वर्षों से गुजरात के पालनपुर में रंगाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे देवेंद्र का मंगलवार को पालनपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर बारिश से बचाव के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किसी तरह चिता को बारिश से बचाया और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कराईं।