संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a31b4b12c78b8e14d097897″,”slug”:”jhansi-khurda-weekly-special-train-extended-nine-additional-trips-will-run-jhansi-news-c-11-jhs1004-817203-2026-06-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: झांसी-खुर्दा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन बढ़ा, नौ फेरे अतिरिक्त चलेगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया है। अब यह नौ फेरे अतिरिक्त चलाई जाएगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन अप और डाउन के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने वर्तमान समय, मार्ग, ठहराव एवं संरचना के अनुसार संचालित की जाएगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन अप साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस गाड़ी के तीन जुलाई से 28 अगस्त के बीच कुल नौ अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इसी प्रकार खुर्दा रोड जंक्शन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी डाउन साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इस गाड़ी के पांच जुलाई से 30 अगस्त के बीच कुल नौ अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।