भंडरा /भदरवारा। क्षेत्र में लगातार हुई अतिवृष्टि से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। मूंगफली, उड़द, तिल और मूंग जैसी दलहनी व तिलहनी फसलें सड़कर नष्ट हो गईं।

फसलें बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने तहसील प्रशासन से खेतों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने क्षतिपूर्ति के साथ फसल बीमा की धनराशि दिलाने की अपील की है। ग्राम पंचायत भदरवारा के किसान संतोष खरे, हरप्रसाद तिवारी, नरेन्द्र चतुर्वेदी, रामजी मोर, दीपक खरे, रामेश्वर पटेल, रामचरन कुशवाहा, चिरंजी कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, महेशचंद्र श्रीवास का कहना है कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में कई दिनों तक पानी भरा रहा। इससे पककर तैयार खड़ी खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा और फसल बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

00000

कई गांवों के किसानों ने भी मांगा मुआवजा

अतिवृष्टि से भंडरा, बसरिया, खिलारा, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, पठा, ढकरवारा, हरपुरा, पंचमपुरा, कदौरा, भानपुरा, कुंअरपुरा, खकौरा, बिरगुआं, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, भदरवारा, बुखारा, सितौरा, खरकामाफ, बड़ागांव, चुरारा, मथुपुरा, रौनी, चितावत, बीरा, धौर्रा, बख्तर, कैलुया, टकटौली, मैलवारा सहित आसपास के गांवों के किसान प्रभावित हुए हैं। इन सभी किसानों ने भी फसल क्षति का सर्वे कराने की मांग उठाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *