{“_id”:”6aaed2011cafca14420deb8b”,”slug”:”toll-plaza-staff-extinguished-a-fire-that-broke-out-in-a-dj-system-during-the-ganesh-visarjan-procession-jhansi-news-c-11-jhs1004-880379-2026-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में लगी आग को टोल कर्मियों ने बुझाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। रक्सा टोल प्लाजा पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे में आग लग गई। रक्सा टोल प्लाजा और आरएस रेजिडेंसी की गणेश प्रतिमाओं को पांचवें दिन पटनिया बंद पर विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। आग देख टोलकर्मियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग को बुझाया। विसर्जन यात्रा के आगे चल रहे डीजे में अचानक वायरिंग शॉर्ट होने से आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। रक्सा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बिना देर किए फायर सिलेंडर लाए और आग बुझाने का काम शुरू किया। रामगढ़ में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि डीजे उसी का है। विसर्जन के दौरान वह डीजे चला रहा था तभी अचानक वायरिंग में आग लग गई। यह देख टोलकर्मियों ने तीन फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। संवाद
