झांसी। दतिया (मध्य प्रदेश) में जमीन पर सो रहे नैतिक (16) एवं उसकी बहन अंअंजलि (21) को सांप ने डस लिया। सांप ने पहले नैतिक को डसा, उसके बाद पास में सो रही बड़ी बहन अंजलि के हाथ में डस लिया। दोनों कुछ देर में अचेत हो गए। परिजन निजी वाहन से दोनों को मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए ला रहे थे, लेकिन, रास्ते में वाहन का टायर फट जाने से यहां लाने में देरी हुई। यहां नैतिक ने दम तोड़ दिया वहीं, अंजलि की हालत नाजुक होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।


दतिया के दुरसड़ा थाना के कुसौली गांव रामकुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते है। परिवार में बेटी अंजलि (21), कंचन (18) एवं बेटे नैतिक (16) एवं समर (14) हैं। छह महीने पहले अंजलि की शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। नैतिक कक्षा नौ में पढ़ता था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के लोग कमरे के अंदर जमीन पर सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे नैतिक को सांप ने हाथ एवं कान के पास डस लिया। बगल में सो रही अंजलि के हाथ में भी डस लिया। शोर मचने पर सांप कमरे में बने बिल में जा छिपा। सर्पदंश के बाद दोनों अचेत हो गए। परिजन उनको मेडिकल अस्पताल ला रहे थे, लेकिन दतिया के आगे पहुंचने पर टायर अचानक फट गया। करीब दो घंटे बाद वह लोग दोनों को लेकर यहां पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें