– शिकायत पर प्राचार्य ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दो एक्सरे टेक्नीशियन के संयुक्त रूप सेंटर संचालित करने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त हो गया है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। यही नहीं, दोनों टेक्नीशियन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों प्राचार्य को शिकायत मिली कि मेडिकल कॉलेज के दो एक्सरे टेक्नीशियन संयुक्त रूप से मेडिकल कॉलेज के सामने ही जांच सेंटर संचालित कर रहे हैं। ये ही नहीं, वह रोगियों को जांच के लिए अपने सेंटर पर भेजते हैं। इस पर प्राचार्य ने सीएमएस के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जिस पर जांच टीम ने दोनों एक्सरे टेक्नीशियन को नोटिस देकर 15 सितंबर को बुलाया है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि दो एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसकी जांच जल्द शुरू होगी।

0- एक्सरे फिल्म गायब होने के मामले में हुई थी लीपापोती

झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से करीब छह माह पहले एक्सरे फिल्म गायब होने का मामला सामने आया था। उस समय कुछ कर्मियों द्वारा एक्सरे फिल्म निजी सेंटरों पर खपाने की बात भी उछली थी। तब मामले की लीपापोती करके दबा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *